अधिकतर घरों में जीरे का उपयोग मसाले के तौर पर किया जाता है। जीरा खाने के स्वाद को बढ़ाता है। इतना ही नहीं जीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडैंट और अन्य न्यूट्रिएंट्स शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखते हैं। जीरे का पानी बहुत स्वास्थवर्धक होता है और हमें कई परेशानियों से बचाता है। 

जीरे के पानी का सेवन करने से स्किन पर पिम्पल्स नहीं होते और और निखार आता है।


जीरे का पानी बनाने का तरीका:

रात के समय 2 चम्मच जीरे को 1 गिलास पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसे उबाल कर छान लें। इस पानी को खाली पेट पीना चाहिए।

आइये जानते हैं इसे पीने के फायदे:

1. जीरे के पानी पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है जो दिल को स्वस्थ रखता है।

2. डायबिटीज के रोगियों के लिए जीरे का पानी बहुत लाभदायक होता है। यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल संतुलित रखता है जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। 

3. जीरे का पानी पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है।

4. जीरे के पानी का सेवन करने से स्किन पर पिम्पल्स नहीं होते और और निखार आता है।

5. जीरे का पानी पीने से डाइजेशन सिस्टम स्वस्थ रहता है जिससे पेट की सभी समस्याएं दूर रहती हैं। 

6. जीरे का पानी पीने से शरीर में मैटाबॉलिज्म बढ़ता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post