किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित करने का सबसे आसान तरीका आपकी मुस्कान हैं। लेकिन आपके दांत गंदे नहीं होने चाहिए। अगर ऐसा है तो आपकी मुस्कान उक्त व्यक्ति को आकर्षित नहीं कर पाएंगे।
वर्तमान समय में पेस्ट करने के बावजूद भी लोगों के दांत साफ नहीं होते हैं। इसकी वजह पानी में मौजूद कैमिकल्स, तम्बाकू और कलर्ड फूड्स आदि का अधिक उपयोग भी होता हैं। जिसकी वजह से दांतों में पीलापन आ जाता हैं।
बाजार में दांत चमकाने के नाम से कई प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध हैं। जो फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान के चांस अधिक होते हैं। लेकिन कुछ प्राकृतिक उपाय है जिनको अपनाकर आप दांतों को साफ और मजबूत बना सकते हैं।
दूध से बनी वस्तुऐं हमारे दांतों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए जिनके दांतों पीले या गंदे रहते हैं। उनको चाय और कॉफी की जगह दूध या दूध से बने प्रोडक्टों का उपयोग करना चाहिए।
दांतों को मोतियों की तरह सफेद रखने के लिए नमक का उपयोग प्राचीन काल से चला आ रहा हैं। क्योंकि नमक में भारी मात्रा में सोडियम और क्लोराइड होता है, जो दांतों का पीलापन कम करने में मदद सहायक होता है।
अत: दांत साफ करते समय पेस्ट में थोड़ा सा नमक मिला लें। ऐसा करने से दांत कुछ ही दिनों में साफ नजर आएंगे। लेकिन अधिक नमक का उपयोग नहीं करें। अन्यथा फायदें की जगह नुकसान हो सकता हैं।

Post a Comment