हम क्‍या खा रहे हैं और इसके खाने से हमारी सेहत पर इसका क्या असर होगा  इस बात ध्‍यान रखना बेहद जरुरी  है। आप जो भी खाते हैं वो आपकी ज़िंदगी खुशनुमा और स्बास्थ्य  को अच्छा बनाता है। कई बार भागम-भाग भरी इस जिदंगी में आप अपने स्‍वास्‍थ्‍य के लिए सजग नहीं रहते  हैं और पेट भरने के लिए कुछ न कुछ खाते रहते हैं।

आपका स्‍वास्‍थ्‍य


ऐसा सबसे ज़्यादा  ऑफिस में काम करने वाले लोगों के साथ होता है। वो लगातार कई घंटों तक कुर्सी पर बैठकर आंखों पर स्‍ट्रेस देते हैं जिससे बहुत बार उन्‍हें स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बंधी समस्‍याएं हो जाती हैं। इसके पीछे की ख़ास वजह सही तरीके से अपने आप  पर ध्‍यान न देना होता है।

ऑफिस में कामकाजी लोगों को चाहिए कि वो अपने स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सजग रहें और कम से कम कैलोरी वाले खाने पीने की चीज़ों का  सेवन करें। अपने शरीर को थोड़ी-थोड़ी देर में मूव कराते हैं। साथ ही स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक फूड खाएं।

आप काम के साथ साथ इन बातों को ध्‍यान में  रखते हुए हेल्‍दी और हैप्‍पी लाइफस्‍टाइल जी सकते हैं:

1. घर का बना खाना  खाये - ऑफिस में काम करने वाले लोगों को अक्‍सर बाहर का  खाना खाने की आदत होती है और ऐसा सिर्फ इसलिए की समय की कमी  के कारण करते हैं। लेकिन अगर आप घर का बना ऑफिस में खाएं तो समय और धन की बचत होगी, साथ ही साथ आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी बेहतर बना रहेगा, क्‍योंकि आपको साफ-सुथरा और फैट फ्री फूड मिलेगा।
Home Made Food

2. वॉटर बॉटल को रखें अपनी डेस्‍क पर - घंटों तक ऑफिस में काम करने वाले लोगों को अपने वॉटर इनटेक पर खास ध्‍यान देना चाहिए कि वो एक दिन में कितना पानी पीते हैं। आपके शरीर को एक दिन में कम से कम आठ या दस  गिलास पानी की आवश्‍यकता पड़ती है। ऐसे में डेस्‍क पर सदैव पानी की बॉटल रखें ताकि आपका शरीर डिहाईड्रेट न होने पाएं।



Keep Water Bottle on your Desk in Office


3. हेल्‍दी स्‍नैक्‍स को रखें अपने बैग में - आप अपने बैग में या अपनी डेस्‍क पर एक बॉक्‍स में हमेशा नट्स रखें। यदि नट्स न हों, तो आप स्प्राउटेड फ़ूड  आदि भी टिफिन में लेके जा  सकते हैं। पौटेटो चिप्‍स या अन्य किसी चटपटे पैक्ड स्नैक्स  के सेवन से अच्‍छा है कि आप स्‍प्राउट का सेवन करें। ये आपकी हेल्‍थ को सही बनाएं रखने में मददगार होता है। किसी भी फ्राई स्‍नैक्‍स से अच्‍छा विकल्‍प, स्‍प्राउट, मेवा या फल होते हैं।

हेल्‍दी स्‍नैक्‍स को रखें अपने बैग में




4. फल - ऑफिस में काम करने वाले लोगों की शक्ति शाम होने तक निचुड़ जाती है। ऐसे में आप अपने टिफिन में एक हिस्‍सा फलों के लिए भी निर्धारित कर लें। एक दिन में कम से कम दो प्रकार के फलों का सेवन करें। मौसमी फल सबसे सही रहते हैं। फल को शाम 4 बजे की तरफ खाएं और ग्रीन टी आदि का सेवन करें। इससे आपको शरीर में फिर से ऊर्जा महसूस होगी। इससे शरीर में विटामिन और मिनरल्‍स आदि की कमी भी नहीं होती है।

seasonal fruits




5. इंस्‍टेंट ओटमिल - हैवी वर्क होने पर आप खाने-पीने पर ध्‍यान नहीं दे पाते हैं और जल्‍दबाजी में कुछ भी खा लेते हैं। इससे अच्‍छा है कि आप इंस्‍टेंट ओटमिल का सेवन करें। ये कई प्रकार के आते हैं और मार्केट में आसानी से उपलब्‍ध हैं। आपको इन्‍हें सिर्फ गर्म पानी में उबालना होता है। ये वजन घटाने और कोलेस्‍ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं।

instant oatmeal


6. जंक फूड का सेवन न करें - ऑफिस में काम करते हुए अक्‍सर कुछ चटपटा खाने का मन करता है और आप जंक फूड आदि का सेवन कर लेते हैं। लेकिन इनके सेवन से निम्‍न शारीरिक समस्‍याएं हो जाती हैं: मोटापा हृदय रोग ,मधुमेह ,चिकित्सकीय समस्याएं अवसाद, आदि | 

Say No to Junk food



आपका स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अमूल्‍य होता है ऐसे में आप इसकी देखभाल करें ताकि आपको किसी भी प्रकार का शारीरिक कष्‍ट न हो। ऑफिस में खूब खाएं लेकिन स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक।






Post a Comment

Previous Post Next Post