आमतौर पर 55 साल की उम्र होते होते लोगों के दांत गिरने शुरू हो जाते हैं। यह एक तरह से दर्शाता है कि आपकी उम्र ज्यादा हो गयी है और ऐसे में आपको खाते या बोलते समय दिक्कतें भी होंगी।

अधिकतर लोग इस उम्र में आकर नकली दांत लगवा लेते हैं और फिर आराम से अपने मनपसंद की चीजें खाते हैं। आपको बता दें कि अगर आप ठीक तरह से दांतों की देखभाल करें और हेल्दी चीजें खाएं तो आपके दांत ताउम्र टिके रह सकते हैं।

Amla

इस आर्टिकल में हम आपको दांतों को मजबूत बनाये रखने के लिए एक ख़ास तरह का घरेलू उपचार बता रहे हैं। आइये जानते हैं इसे कैसे बनाएं और कैसे इस्तेमाल करें।

सामग्री :
दो चम्मच सूखा आंवला पाउडर 
तीन चम्मच दूध


उम्र बढ़ने पर दांतों को टूटने से बचाने के लिए ये घरेलू उपचार अपनाएं


बनाने की विधि : 
आंवलें का पाउडर और दूध को एक कटोरे में डालें और अच्छे से मिलकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट से 10 मिनट ब्रश करें और फिर 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद गुनगुने पानी से मुंह धो लें। इस पेस्ट का इस्तेमाल हफ्ते में तीन दिन रात में सोने से पहले करें।

इसके फायदे : यह घरेलू उपाय दांतों की मजबूती के लिए बहुत असरकारक है। अगर आप इसका नियमित इस्तेमाल कर रहे हैं और साथ में हेल्दी चीजों का सेवन भी कर रहे हैं तो जान लें कि इससे उम्र बढ़ने पर भी आपके दांत नहीं टूटेंगे।

रोजाना कम से कम दो बार ब्रश करें और जीभ की सफाई करें। आंवला पाउडर में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो मसूड़ों और दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनाये रखते हैं। इसके अलावा मिल्क में कैल्शियम बहुत अधिक पाया जाता है जो दांतों की जड़ों को मजबूत बनता है और उन्हें टूटने से रोकता है। इसके अलावा अपनी डाइट में कैल्शियम और विटामिन से भरपूर चीजों का भी सेवन बढ़ा दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post